Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   'Agnikarma' treatment facility to be available at rural AYUSH wellness centers

Una News: ग्रामीण आयुष वेलनेस केंद्रों में मिलेगी अग्निकर्म उपचार की सुविधा

Thu, 12 Nov 2026 11:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 12 Nov 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
'Agnikarma' treatment facility to be available at rural AYUSH wellness centers
ऊना। जिले के आयुष वेलनेस केंद्रों में अब अग्निकर्म पद्धति के विस्तार की तैयारी की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को उपचार के लिए दूर स्थित आयुर्वेदिक अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

उन्हें अपने नजदीकी केंद्रों में ही इस पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का लाभ मिल सकेगा। वर्तमान में जिले के आयुर्वेदिक अस्पतालों में अग्निकर्म के माध्यम से उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस पद्धति में विशेष उपकरण से शरीर के प्रभावित हिस्से पर नियंत्रित ताप दिया जाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से जोड़ों, कमर और मांसपेशियों से जुड़ी कुछ समस्याओं में किया जाता है। उपचार प्रशिक्षित चिकित्सक की देखरेख में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर अग्निकर्म सुविधा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके विस्तार से ग्रामीण मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed