फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Against the Deputy Chief Minister of Delhi

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर

Thu, 26 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Against the Deputy Chief Minister of Delhi
विश्राम गृह ऊना में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पदाधिकारी अनूप केसरी पत्रकारों को संबोधित करते ह - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता अनूप कुमार केसरी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) ऊना की अदालत में आपराधिक मानहानि का मुकद्दमा दायर किया है।
आरोप है कि आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अनूप केसरी के बारे में कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। मुकद्दमे की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार हांडा ने बताया कि उनके मुवक्किल (क्लाइंट) अनूप केसरी के खिलाफ उप मुख्यमंत्री दिल्ली और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने नौ अप्रैल 2022 को प्रेस कांफ्रेंस करके अनूप केसरी के चरित्र और जीवन को लेकर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। यह भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मानहानि का मामला है। इससे पहले मनीष सिसोदिया को कानूनी नोटिस भी भेजा गया था, जिसे प्राप्त करने के बाद उसका आज तक कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इस कारण वीरवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मनीष सिसोदिया के खिलाफ मुकद्दमा दायर करना पड़ा। उधर, शिकायतकर्ता अधिवक्ता अनूप केसरी ने बताया कि मनीष सिसोदिया की टिप्पणियों के कारण उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को हानि पहुंची है। इसलिए उनको कानूनी कार्यवाही करने के लिए बाधित होना पड़ा है। बता दें कि अनूप केसरी आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनके बारे में टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed