फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After worshiping Kanchak in Maa Chintpurni, coconut prasad was distributed among the devotees.

Una News: मां चिंतपूर्णी में कंचक पूजन के बाद नारियल का भक्तों में बांटा प्रसाद

Wed, 17 Apr 2024 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
After worshiping Kanchak in Maa Chintpurni, coconut prasad was distributed among the devotees.
माता श्री चिंतपूर्णी की पावन पिंडी।संवाद
चैत्र अष्टमी पर 10 हजार भक्तों ने मां के दरबार नवाया शीश, विशेष पूजा-अर्चना में एसडीएम अंब भी पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। चैत्र अष्टमी के उपलक्ष्य पर माता चिंतपूर्णी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना दोपहर के समय की गई। मंदिर के पुजारियों ने पुरोहित राम कुमार कौल के साथ विधिवत माता की पूजा-अर्चना की। वहीं, अष्टमी पर कंजक पूजन किया गया और नारियल बलि देकर श्रद्धालुओं में प्रसाद भी बांटा गया।
इसके पहले माता रानी की पावन पिंडी को सुबह 10:30 बजे स्नान करवाकर रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। वहीं, कन्या पूजन के साथ-साथ माता को 56 भोग भी लगाए गए। मंगलवार को चैत्र नवरात्र के अष्टमी के दिन चिंतपूर्णी माता रानी के दरबार में भक्तों की अच्छी खासी रौनक देखने को मिली। इस दौरान 10 हजार के करीब श्रद्धालूओं ने दरबार में हाजिरी भरी और शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। अष्टमी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने मंदिर के कपाट तड़के तीन बजे ही खोल दिए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सुविधाजनक तरीके से माता रानी के दर्शन किए।
विज्ञापन

वहीं, मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में ज्यादा संख्या पंजाब, यूपी और हरियाणा राज्य से थी। माता रानी के भक्तों ने मंदिर में दर्शनों के बाद कंजक पूजन भी किया। मंदिर में आने वाले श्रदालुओं को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के चलते दूर से ही दर्शन करने पड़े, जबकि वट वृक्ष के पास गर्भ गृह का गेट माता रानी के दर्शनों के लिए खुला रहा। अभी तक नवरात्र का एक दिन बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा अष्टमी पूजन के अवसर पर पुजारी वर्ग और प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से कन्या पूजन भी किया गया। वहीं, दोपहर को माता रानी के स्नान शृंगार के बाद दोपहर को माता रानी की आरती भी की गई। पूजा-अर्चना में एसडीएम अंब विवेक महाजन, मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, वित्त अधिकारी कुलदीप शर्मा, सुरक्षा अधिकारी कर्नल मनीष इत्यादि ने विशेष रूप से भाग लिया। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविन्द्र छिंदा, पुजारी भूषण कालिया, संजीव, संदीप कालिया अमित कालिया जीवन प्रकाश इत्यादि उपस्थित रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से दिव्यांग बुजर्ग श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन पास बनाकर लिफ्ट से जाने की सुविधा मिल रही है। भक्तों की भीड़ से पूरा मन्दिर परिसर भक्ति के रंग में रंग गया। वहीं, होशियारपुर पंजाब के आर्टिस्ट सिंगर विशाल कतना ने अष्टमी के शुभ अवसर सभी भक्तों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बाबा माई दास सदन में जगराता
बाबा माई दास सदन में दिन के समय जगराते का आयोजन किया गया। इसमें पंजाबी मशहूर गायक मणि लाडला ने प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पंजाब के बंगा शहर से आए बाबा रंगड़ बादशाह द्वारा यह तीसरा भव्य आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि बाबा रंगड़ बादशाह पंजाब के साथ-साथ कनाडा में भी आना-जाना लगा रहता है तथा वहां भी काफी संख्या में अनुयायी रहते हैं, जो कि रंगत बादशाह के साथ चिंतपूर्णी भी पहुंचते हैं। कार्यक्रम में मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल और सुरक्षा अधिकारी कर्नल मनीष एवं विकास भारद्वाज भी उपस्थित थे।
सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed