{"_id":"61eafc69b86ce022d91ce2a8","slug":"after-two-week-to-see-sun-in-una-district-farmers-feel-happy-una-news-sml397376461","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह बाद हुए सूर्य देव के दर्शन, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह बाद हुए सूर्य देव के दर्शन, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन
ऊना। जिला में शुक्रवार सुबह गहरी धुंध के बाद करीब 12 बजे खिली धूप ने लोगों को बड़ी राहत दी है। अधिकांश लोगों ने करीब दो सप्ताह बाद खिली धूप का आनंद लिया। मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे किसान शुक्रवार को खेतों में पहुंचे और खाद का छिड़काव समेत अन्य जरूरी कार्य किए।
इस बीच, शुक्रवार को जिले के तापमान पर भी धूप खिलने का असर रहा। अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक ओर जहां धूप ने राहत दी तो दूसरी तरफ सुबह पड़ी धुंध ने लोगों को ठिठुरने पर विवश भी किया। शुक्रवार को शहर के बाजारों में भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। शादियों का सीजन आने पर बड़ी संख्या में लोग बाजार से खरीददारी करने पहुंचे।
उधर, क्षेत्र के किसानों ने भी धूप खिलने से राहत की सांस ली और खेतों में खाद का छिड़काव और गुडाई करने पहुंचे। बता दें कि क्षेत्र के किसान बीते दो सप्ताह से धूप खिलने का इंतजार कर रहे थे। कई क्षेत्रों में तो फसल खराब होना शुरू हो चुकी थी। धूप खिलने के बाद किसान खेतों में खरपतवार हटाने समेत खाद का छिड़काव करने पहुंचे।
विज्ञापन
0
आज फिर बारिश की आसार
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मौसम में आया बदलाव एक ही दिन के लिए है। शनिवार को दोबारा क्षेत्र में बादल छाए रहने के साथ बारिश के पूरे आसार हैं। मौसम का यह रुख सोमवार तक जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि अगले दो दिन बारिश के पूरे आसार हैं। ऐसे में लोगों को पूरी तैयारी के साथ ही घरों से निकलना चाहिए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।