फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After the embarrassment, the workers are re-tarring the NH.

Una News: फजीहत के बाद एनएच पर दोबारा टारिंग डाल रहे कर्मचारी

Mon, 15 Dec 2025 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
After the embarrassment, the workers are re-tarring the NH.
चंडीगढ़-धर्मशाला सड़क मार्ग पर टारिंग डालने के एक सप्ताह बाद सड़कों पर पड़ीं दरारें
विज्ञापन


एनएच ने ठेकेदार कंपनी को दोबारा टारिंग बिछाने के दिए थे आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में धर्मशाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर टारिंग के महज एक सप्ताह बाद ही सड़क में दरारें पड़ने से निर्माण कंपनी की जमकर फजीहत हुई। लापरवाही पर पर्दा डालने के लिए रविवार को नेशनल हाईवे की करीब 10 दिन पुरानी टारिंग को उखाड़कर नई परत बिछाई गई। दिनभर ऊना शहर और आसपास के क्षेत्रों में निर्माण कंपनी के कर्मचारी तारकोल बिछाते नजर आए। इससे साफ हो गया कि पहले की गई टारिंग में भारी लापरवाही बरती गई थी। उधर, सड़क निर्माण में हुई खामियों को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जानकारी के अनुसार करीब 10 दिन पहले चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टारिंग का कार्य किया गया था, लेकिन महज तीन दिन बाद ही लाल सिंगी, आईएसबीटी ऊना के पास और रेड लाइट चौक के समीप सड़क में दरारें पड़ गईं और कंकरीट बाहर आ गया। मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने जहां-जहां सड़क उखड़ी या दरारें आईं, वहां ठेकेदार कंपनी को सड़क उखाड़कर दोबारा निर्माण करने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदार की भुगतान राशि भी रोक दी गई।रविवार को यातायात की आवाजाही कम होने का लाभ उठाते हुए 10 दिन पुरानी टारिंग को उखाड़कर दोबारा नई परत बिछाई गई। बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से धर्मशाला-चंडीगढ़ मार्ग पर झलेड़ा से मैहतपुर तक करीब एक सप्ताह पहले टारिंग का कार्य शुरू किया गया था। झलेड़ा से सड़क निर्माण का काम शुरू होते ही करीब पांच किलोमीटर तक टारिंग बिछाई गई, लेकिन इसके बाद कई स्थानों पर सड़क में दरारें आ गईं। सड़क की खराब स्थिति को देखकर लोगों ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजकुमार, परमिंद्र सिंह, शक्ति राणा और अजय कुमार ने कहा कि अति व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क का महज एक सप्ताह में उखड़ जाना बेहद हैरान करने वाला है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के एसडीओ राजेश शर्मा ने बताया कि रविवार को निर्माण कंपनी के आदेशानुसार दोबारा टारिंग करवाई गई है। मामले में कंपनी के ठेकेदार से जवाब तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि सर्दी का मौसम भी एक कारण रहा, जिसके चलते टारिंग सही तरीके से नहीं बिछ पाई। जहां-जहां सड़क की टारिंग उखड़ी है, वहां दोबारा सड़क निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed