फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Process initiated to construct a dedicated ambulance road for the Critical Care Block.

Una News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए विशेष एंबुलेंस रोड बनाने की प्रक्रिया शुरू

Sat, 19 Sep 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 19 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Process initiated to construct a dedicated ambulance road for the Critical Care Block.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में तैयार हो रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक एंबुलेंस की सीधी और सुगम आवाजाही के लिए विशेष सड़क बनाने की कवायद शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की मांग के बाद जिला प्रशासन ने इसके लिए योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रस्तावित सड़क के बनने से आपात स्थिति में एंबुलेंस को अस्पताल परिसर के भीतर अनावश्यक आवाजाही से बचाते हुए सीधे क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक पहुंचाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

क्रिटिकल केयर ब्लॉक में गंभीर मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। ऐसे में मरीजों को एंबुलेंस से ब्लॉक तक पहुंचाने में लगने वाला समय बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। प्रशासन की ओर से प्रस्तावित विशेष मार्ग को इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। इससे गंभीर हालत वाले मरीजों को अस्पताल के मुख्य मार्गों और अन्य भीड़भाड़ वाले हिस्सों से होकर ले जाने की जरूरत कम होगी। विभाग ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक के संचालन को देखते हुए प्रशासन के समक्ष विशेष एंबुलेंस रोड बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को स्थल का निरीक्षण कर योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद इस दिशा में प्रक्रिया तेज हुई है। अब सड़क की संभावित दिशा, चौड़ाई और निर्माण से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध करवाया जाना है। विशेष एंबुलेंस मार्ग तैयार होने के बाद मरीजों को एंबुलेंस से उतारकर सीधे ब्लॉक तक पहुंचाने की व्यवस्था बेहतर होगी। इससे आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। विशेष मार्ग बनने से क्रिटिकल केयर ब्लॉक की एंबुलेंस के लिए अलग आवाजाही की व्यवस्था हो सकेगी।
विज्ञापन



क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए एंबुलेंस रोड बनाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed