फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After joining Municipal Corporation, heaps of garbage got cleaned

Una News: नगर निगम में शामिल होने के बाद कचरे के ढेर हुए साफ

Sat, 22 Feb 2025 08:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
After joining Municipal Corporation, heaps of garbage got cleaned
ग्राम पंचायत रायंसरी ने अपने स्तर भी शुरू किया सफाई अभियान
विज्ञापन

लोगों को सफाई व्यवस्था बनाने के लिए लगातार किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम में शामिल की ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था बदलना शुरू हो गई है। इस कड़ी में नगर निगम की तरफ से स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान के तहत एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस अभियान के तहत जहां एक तरफ लोगों को सफाई को लेकर जागरूक किया जा रहा है। दूसरी तरफ इन क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान भी चलाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत रायंसरी ने भी इस अभियान में शामिल होकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान एनएच समीप रायंसरी में पड़ने वाले पुल के पास सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पुल के समीप कचरे को साफ कर दिया गया है। दूसरी तरफ शनिवार को ऊना शहर में सफाई मित्रों ने नंगल रोड पुल खड्ड और अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) ऊना में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सफाई मित्रों ने 40 किलोग्राम सिंगल यूज पॉलिथीन तथा 2 क्विंटल अन्य कचरा इकट्ठा किया। नगर निगम की ओर से संचालित इस अभियान के अंतर्गत एकत्र किए गए सिंगल यूज पॉलीथिन को कंप्रेस कर सीमेंट प्लांट भेजा जाएगा ताकि इसे दोबारा उपयोग में लाया जा सके। सफाई पर्यवेक्षक विजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ऊना के वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान को लगातार तेजी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed