{"_id":"5df3c0c78ebc3e87ed66f36e","slug":"advocate-strike-una-news-sml31753697","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर अंब बार एसोसिएशन ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर अंब बार एसोसिएशन ने की नारेबाजी
विज्ञापन
अंब कोर्ट परिसर में धरना देते हुए अधिवक्ता।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। बार एसोसिएशन अंब मांगों को लेकर शुक्रवार को कोर्ट की कार्यवाही में सम्मिलित नहीं हुए। एसोसिएशन सदस्यों ने मांगों को लेकर अंब में प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की। इसके चलते कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल की मौजूदगी भी रही।
एसोसिएशन सदस्य 11 नवंबर से कोर्ट नंबर एक की कार्यवाही का बहिष्कार कर रहे थे। जबकि अन्य कोर्ट में पेशी में प्रस्तुत हो रहे थे। इस संबंध में एसोसिएशन की तरफ से प्रस्ताव पारित कर हाईकोर्ट के समक्ष मांग रखी थी। इनके पूरा न होने पर सदस्यों ने बार एसोसिएशन अंब के अध्यक्ष एडवोकेट रवि पराशर की अध्यक्षता में शुक्रवार को अन्य कोर्ट की कार्यवाही का भी बहिष्कार किया। अंब बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट रवि पराशर के मुताबिक शुक्रवार को अंब बार एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिवक्ता समर्थन में कोर्ट कार्यवाही में सम्मिलित नहीं हुए।
उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई के लिए संघर्ष के लिए कर रही है। 14 दिसंबर को एसोसिएशन सदस्य अंब कोर्ट नंबर एक की लोक अदालत की कार्यवाही में भी सम्मिलित नहीं होंगे। गौरतलब है कि अंब बार ऐसोसिएशन के कोर्ट नंबर एक की कार्यवाही के बहिष्कार के आह्वान के बावजूद कुछ अधिवक्ता केस की पैरवी के लिए कोर्ट में प्रस्तुत हो गए थे। इसके बाद एसोसिएशन ने जनरल हाउस में 104 सदस्यों वाली बार से सात अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन अंब से निष्कासित करने की घोषणा की थी। इसके बाद अधिवक्ता राजन सूद ने अलग बार एसोसिएशन बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन अंब और निष्कासित अधिवक्ताओं में आरोप-प्रत्यारोप के बाद इस संबंध में पुलिस में भी सुरक्षा को लेकर मांग की थी। अधिवक्ता राजन सूद ने कुछ अंजान लोगों की तरफ से अंब बचत भवन में अपने और अपने बेटे एडवोकेट राघव सूद के चेंबर 6 और 8 में रात के वक्त शीशे तोड़े जाने की शिकायत एसपी ऊना को की थी। इस मामले में बार एसोसिएशन अंब के अध्यक्ष रवि पराशर का कहना है कि यदि इस बारे में कोई शिकायत की गई है तो पुलिस को उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए।