Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Adequate availability of gas cylinders, petrol and diesel: Deputy Commissioner

गैस सिलिंडर, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता : उपायुक्त

Sat, 14 Mar 2026 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 14 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Adequate availability of gas cylinders, petrol and diesel: Deputy Commissioner
ऊना। जिले में एलपीजी, डीजल व पेट्रोल की पर्याप्त मात्रा है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिला में कार्यरत सभी गैस एजेंसियों के पास घरेलू गैस सिलिंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा सरकार द्वारा आवश्यकता अनुसार मिट्टी तेल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जिले में व्यवसायिक कनेक्शनों के लिए लगभग 20 प्रतिशत आपूर्ति निर्धारित की गई है ताकि व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वह गैस सिलिंडरों की पैनिक बुकिंग न करें। जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों को उनकी मांग के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने जिलावासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सामान्य है और आमजन किसी भी भ्रामक जानकारी या अफवाह से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed