फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Active use of Triple IT Incubation Center started in Una

Una News: ट्रिपल आईटी ऊना में ऊष्मायन केंद्र का सक्रिय उपयोग शुरू

Sat, 01 Feb 2025 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Active use of Triple IT Incubation Center started in Una
नवाचार और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा, छात्रों ने येस सिटी स्टार्टअप की स्थापना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना ने नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्थान ने अपने इनक्यूबेशन सेंटर (ऊष्मायन केंद्र) का सक्रिय उपयोग करके छात्रों को उद्यमशीलता गतिविधियों के लिए बुनियादी सुविधाएं प्रदान की हैं। येस सिटी एक स्टार्टअप है, इसकी स्थापना ट्रिपल आईटी ऊना के छात्रों ने की है। येस सिटी भारत भर में प्रामाणिक और संस्कृति-आधारित यात्रा अनुभवों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। येस सिटी का उद्देश्य यात्रियों के सामने आने वाली एक सामान्य समस्या को हल करना है। प्रामाणिक स्थानीय अनुभवों की खोज करने की जटिल और थकाऊ प्रक्रिया है। जहां मेकअप ट्रिप और इजी माई ट्रिप जैसे प्लेटफॉर्म बुकिंग और प्रसिद्ध स्थलों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। वहीं, येस सिटी शहर के छुपे हुए खजाने को उजागर करता है। इसका मिशन यात्रियों को प्रामाणिक स्थानों, भोजन और स्मृति चिह्नों का एक संकलित अनुभव प्रदान करना है, जो स्थानीय संस्कृति को वास्तव में दर्शाते हैं। ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रोफेसर मनीष गौड़ ने कहा कि यह पहल हमारे छात्रों की क्षमता में हमारे विश्वास को दर्शाती है कि वे बदलाव ला सकते हैं और वैश्विक स्तर पर प्रभावी समाधान बना सकते हैं। हम येस सिटी को बढ़ते हुए देखकर उत्साहित हैं और आशा करते हैं कि यह अन्य छात्रों को भी उद्यमिता के सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा। ट्रिपल आईटी ऊना ऐसे नवाचारी प्रयासों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed