फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Action taken against retired soldier under political pressure: Ram Kumar

राजनीतिक दबाव में की सेवानिवृत्त सैनिक पर कार्रवाई : राम कुमार

Thu, 07 Aug 2025 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Action taken against retired soldier under political pressure: Ram Kumar
कहा- पुलिस प्रशासन अपनी कार्यप्रणाली सुधारे, नहीं तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली उपमंडल के नंगल खुर्द गांव में हाल ही में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और क्रॉस एफआईआर का मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। वीरवार को जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मामले को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन शुरू करेगी। प्रो. राम कुमार ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक ऊना से मुलाकात की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर सेवानिवृत्त सैनिक दीपक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया है, जो कि पूरी तरह से अनुचित है। भाजपा नेता ने उपमुख्यमंत्री एवं हरोली विधायक मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अराजक तत्व क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में दो दशक तक समर्पित रहने वाले एक पूर्व सैनिक को केवल अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने के कारण प्रताड़ित किया गया।



आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। अवैध खनन का विरोध करने पर रिटायर्ड फौजी पर न केवल हमला किया गया, बल्कि उसे ही हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में आरोपी बना दिया गया। भाजपा नेता ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जब तक पूर्व सैनिक और उसके परिजनों को न्याय नहीं मिलता, भाजपा संघर्ष जारी रखेगी।चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की और दोषियों पर निष्पक्ष रूप से मामला दर्ज नहीं किया गया, तो भाजपा जिला भर में बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed