फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused of cheating of Rs 5 lakh by misusing cheque

Una News: चेक का दुरुपयोग कर पांच लाख की ठगी का आरोप

Thu, 14 Aug 2025 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of Rs 5 lakh by misusing cheque
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया
विज्ञापन

ऊना। सदर पुलिस थाना ऊना के तहत एक व्यक्ति ने ज्वेलर पर ब्लैंक साइन चेक का दुरुपयोग कर 5 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ज्वेलर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नंगल सलांगड़ी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि वर्ष 2012 में वह एक ज्वेलर और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर कमेटी व्यवसाय करता था। इस दौरान उसने अपने कुछ ब्लैंक चेक उक्त ज्वेलर के पास जमा कर रखे थे। आरोप है कि इन्हीं चेकों में से एक को आरोपी ने 22 नवंबर 2024 को अवैध रूप से 5 लाख रुपये के भुगतान के लिए इस्तेमाल किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से उसका आरोपी से कोई संपर्क नहीं रहा और न ही उसने किसी तरह की ज्वेलरी खरीदी। इसके बावजूद आरोपी ने ज्वेलरी खरीद के नाम पर बिल बनाकर 5 लाख रुपये का चेक प्रस्तुत किया और उसके बाउंस होने पर नोटिस भेजा। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि दुकान और आसपास की सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स तथा आरोपी के बिल बुक की जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर नामजद व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed