{"_id":"5d8f97ec8ebc3e016b6afd79","slug":"accident-una-news-sml309166634","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते रोलर में फंसा कामगार का पैर, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते रोलर में फंसा कामगार का पैर, गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के तहत एक बिस्कुट उद्योग में रोलर की सफाई करते वक्त कामगार का पैर उसमें फंस गया। आनन-फानन में रोलर को काटकर कामगार का पैर बाहर निकाला गया।
घटना के दौरान मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी ओर पुलिस चौकी टाहलीवाल के कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद कामगार का पैर रोलर से बाहर निकाला। कामगार को गंभीर हालात में ऊना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बिस्कुट उद्योग में पहले भी कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन लापरवाह उद्योग प्रबंधन कामगारों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। करोड़ों रुपये से लगे उद्योग में तीन घंटे लगातार कामगार का दर्द से तड़पना कहीं न कहीं उद्योग प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है।
उद्योग के एचआर मैनेजर विनोद कुमार ने कहा कि रोलर की सफाई के दौरान गलती से कामगार का पैर रोलर में आ गया था जिसे उद्योग के मेंटीनेंस विभाग की सूझबूझ से मशीन को काटकर पैर बाहर निकला गया। कामगार ऊना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल ने बताया कि पुलिस मामले में अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है।