{"_id":"60d0d5ee8ebc3eb4404ad6de","slug":"abvp-gheraoed-the-vice-chancellor-of-the-private-university-for-not-giving-the-certificate-una-news-sml3743751100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने प्रमाण पत्र न देने पर निजी विवि के कुलपति का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने प्रमाण पत्र न देने पर निजी विवि के कुलपति का किया घेराव
विज्ञापन
निजी विवि के कुलपति से बातचीत करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
- फोटो : Una
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऊना इकाई ने मूल प्रमाण पत्र न देने के विरोध में जिले की एक निजी विवि के कुलपति का घेराव किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तीन दिन में प्रमाण पत्र लौटाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि विद्यार्थी हित में एबीवीपी आंदोलन से भी गुरेज नहीं करेगी।
एबीवीपी के विभाग संयोजक गौरव ने बताया कि बीते दिनों कुछ विद्यार्थियों के मूल प्रमाण पत्र विवि प्रबंधन की ओर से न देने का मामला सामने आया था। इस पर राष्ट्रीय अनुुसूचित जाति आयोग ने भी कड़ा संज्ञान लेते हुए निजी विवि को आदेश दिए थे। सरकार से भी रिपोर्ट तलब की थी।
एबीवीपी ने भी इस मामले में डीसी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के असली प्रमाण पत्र अपने पास रखे गए थे। जब इन्हें विद्यार्थी मांग रहे थे तो उन्हें नहीं दिया जा रहा था। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा।
विज्ञापन
इसके चलते सोमवार को विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना ने निजी विवि कुलपति का घेराव किया और तीन दिन का समय दिया कि छात्रों के असली प्रमाण पत्र वापस किए जाएं अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर विभाग संयोजक गौरव, जिला संयोजक विनोद ठाकुर, कर्ण, विशाल, अरुण, तरुण, राजन और अन्य मौजूद रहे।