फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A young man accused of theft jumped into the canal to escape the crowd.

Una News: चोरी के आरोपों से घिरा युवक भीड़ से बचने के लिए कूद गया नहर में

Wed, 04 Dec 2024 12:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 04 Dec 2024 12:43 PM IST
विज्ञापन
A young man accused of theft jumped into the canal to escape the crowd.
नंगल। श्री आनंदपुर साहिब के झिंजड़ी गांव में चोरी के आरोपों का सामना कर रहे प्रिंस नामक युवक ने मंगलवार को गुस्साई भीड़ से बचने के लिए आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला और थाने ले गई।
विज्ञापन

26 नवंबर की रात झिंजड़ी निवासी अभिषेक के घर से 50,000 रुपये और सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। परिवार ने किराए पर रहने वाले प्रिंस पर शक जताया। जब युवक नंगल में दिखा, तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागते हुए नहर में कूद गया।
विज्ञापन

प्रिंस बीबीएमबी में बेलदार के रूप में कार्यरत है और पहले भी ड्यूटी से गैर-हाजिरी और मोटर चोरी के आरोपों का सामना कर चुका है। हालांकि, उसने चोरी के आरोपों को नकारते हुए फंसाने का दावा किया। थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि मामला श्री आनंदपुर साहिब पुलिस के अधीन है, जो आगे की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed