फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A woman was found hanging from a dupatta in Badahar

Una News: बडैहर में चुनरी के फंदे से लटकी मिली महिला

Sat, 05 Jul 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A woman was found hanging from a dupatta in Badahar
मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाए बेटी को तंग करने के आरोप
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। जिले के गांव बडैहर में एक महिला चुनरी से बनाए फंदे से लटकी मिली है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर तंग करने के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मैहतपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मायका पक्ष की ओर से रजनी देवी पत्नी सतपाल, निवासी सुखसाल, जिला रूपनगर पंजाब ने मैहतपुर थाने में मामला दर्ज कराया है कि बडैहर निवासी बिंदर कुमार और रवि कुमार पुत्र किशन चंद उनकी बेटी को बेवजह तंग किया करते थे। शिकायत के मुताबिक उनकी बेटी ममता की शादी बिंदर के साथ वर्ष 2020 में हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। बेटी होने के बाद बिंदर और उसका परिवार उनकी बेटी ममता को तंग करने लगा। 2 और 3 जुलाई की मध्यरात्रि में उनके घर से फोन आया कि ममता को रसोई घर में चक्कर आ जाने से उसकी मौत हो गई। शिकायत के अनुसार रजनी देवी ने बताया है कि जब वह 3 जुलाई को सुबह तकरीबन 8:30 बजे उनके घर आए तो पता चला कि ममता की मौत चक्कर आने से नहीं, बल्कि चुनरी से फंदा लगाने से हुई है। पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत पर मृतका के पति बिंदर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर मामले जांच शुरू कर दी है। मैहतपुर थाना प्रभारी अंकुश डोगरा के अनुसार मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर मृतका ममता के पति को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। उधर, एसपी अमित यादव ने कहा कि इस मामले में मायका पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट और उसे तंग किया करते थे, जिस कारण उनकी बेटी को यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed