फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A woman returning from a temple was robbed of her gold chain.

Una News: मंदिर से लौट रही महिला के गले से छीनी सोने की चेन

Sat, 20 Sep 2025 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
A woman returning from a temple was robbed of her gold chain.
नंगल। शहर के शिवालिक एवन्यू वन बी में मंदिर से माथा टेककर लौट रही महिला के गले से सोन की चेन छीनकर बाइक सवार भाग गए। महिला मीना रानी निवासी पिंजौर बेटी के यहां आई थी। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे के करीब मंदिर से वापस घर जा रही थी। तभी एक बाइक पर सवार होकर नकाबपोश आए। एक बाइक से उतरा और पीछे से आकर गले से सोने की चेन झपटकर भाग गया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया और झपटमार के पीछे भागी भी लेकिन वह बाइक से भाग गए। मीना ने कहा कि सोने की चेन 17 ग्राम की थी। वारदात की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। बाद में मामले की सूचना नया नंगल पुलिस चौकी को दी। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी सरताज सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed