फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A truck loaded with parcels collided with the railing of a bridge, the driver was safe.

Una News: पुल की रेलिंग से टकराया पार्सल से भरा ट्रक, चालक सुरक्षित

Sat, 07 Feb 2026 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
A truck loaded with parcels collided with the railing of a bridge, the driver was safe.
पक्का परोह के समीप शनिवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। ऊना-अंब मुख्य मार्ग पर पक्का परोह के समीप शनिवार सुबह पार्सल से लदा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर रेलिंग को तोड़ता हुआ उसके ऊपर चढ़ गया और उसके किनारे रुक गया। गनीमत यह रही कि कैंटर पुल के नीचे नहीं गिरा और किनारे पर ही अटक गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह यह कैंटर ऊना की तरफ से आ रहा था। जैसे ही चालक पक्का परोह के पास पहुंचा, वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे पुल की रेलिंग में जा घुसा। इस दुर्घटना में पुल की रेलिंग को काफी नुकसान पहुंचा और कैंटर का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय सड़क पर यातायात कम होने के कारण कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और स्थिति का जायजा लिया। खुशकिस्मती यह रही कि चालक सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed