{"_id":"6ab00e4c9a953ac9a508a874","slug":"a-pledge-to-stay-away-from-drugs-a-step-towards-a-developed-india-una-news-c-93-1-una1002-206681-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नशे से दूरी का संकल्प... विकसित भारत की ओर कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नशे से दूरी का संकल्प... विकसित भारत की ओर कदम
Mon, 21 Sep 2026 10:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
ऊना। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बाथू में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
माय भारत ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और नशामुक्त समाज की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार बहल और कुलसचिव प्रो. डॉ. जगदेव सिंह राणा ने की।
कुलपति ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई और जागरूकता भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। बीसीए पांचवें सेमेस्टर की जुविका, तरनजीत कौर और बीटेक प्रथम सेमेस्टर की कनिष्का ने नशे के दुष्प्रभावों पर विचार रखे।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. मनदीप सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विपुल शर्मा, डॉ. सौरभ शर्मा और डॉ. मनदीप कौर विशिष्ट अतिथि रहे। माय भारत ऊना की ओर से अतिथियों और प्रतिभागी छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों, अतिथियों और विद्यार्थियों ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर देश को नशामुक्त बनाने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।