{"_id":"68d4016dae1f07ed4504a89c","slug":"a-package-of-rs-20000-crore-is-needed-to-bring-the-state-back-on-track-rakesh-una-news-c-93-1-ssml1047-166614-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को पटरी पर लाने के लिए चाहिए 20 हजार करोड़ का पैकेज : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को पटरी पर लाने के लिए चाहिए 20 हजार करोड़ का पैकेज : राकेश
विज्ञापन
गगरेट में नुकसान कर भरपाई के लिए किए जा रहे प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट की ग्राम पंचायत कलोह के वार्ड नं. 7 में मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के तहत 400 मीटर पक्के मार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 10 लाख रुपये है। बुधवार को विधायक राकेश कालिया ने इसका भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांव अब पक्की सड़क से जुड़े हैं, और अब उनकी प्राथमिकता उन ग्रामीण मोहल्लों को जोड़ना है जहां सड़क सुविधा नहीं है। इसके लिए मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के तहत एंबुलेंस मार्ग बनाने के प्रयास जारी हैं।
विधायक ने बताया कि बरसात से हुए नुकसान की भरपाई में समय लगेगा और हिमाचल प्रदेश को कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का राहत पैकेज चाहिए। उन्होंने कहा कि गगरेट क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। उनका प्रयास है कि हर ग्राम पंचायत में हर मोहल्ला पक्की सड़क सुविधा से जुड़ा हो। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस योजना का बजट बढ़ाने की मांग करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।