फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A modern playground will be built in Kutlahad's Dharet village

Una News: कुटलैहड़ के धरेत गांव में बनेगा आधुनिक खेल मैदान

Mon, 19 May 2025 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
A modern playground will be built in Kutlahad's Dharet village
कुटलैहड़ के धरेत गांव में विधायक विवेक शर्मा ने किया निरीक्षण। संवाद
विधायक विवेक शर्मा ने किया निरीक्षण, सुनी जनसमस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ढयुंगली पंचायत के अंतर्गत आने वाले धरेत गांव के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गांव में अत्याधुनिक खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और खेल मैदान के निर्माण की घोषणा की। विधायक ने कहा कि मैदान निर्माण में जितना भी खर्च आएगा, वह सरकार की ओर से स्वीकृत किया जाएगा। विधायक ने कहा कि कुछ दिन पहले धरेत गांव के युवाओं ने उनसे खेल मैदान की मांग रखी थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों और युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। इसके लिए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की दिशा में प्रेरित करना आवश्यक है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों में अधोसंरचना सुधार के साथ सरकार का मुख्य जोर स्कूलों में खेल सुविधाओं को विकसित करने पर भी है। विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर सरकारी स्कूलों में खेल मैदान विकसित करने के लिए धनराशि स्वीकृत की है। विधायक विवेक शर्मा ने यह भी कहा कि आज के समय में खेलों का महत्व केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कॅरिअर का एक मजबूत माध्यम बन चुका है। धरेत गांव के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का आभार प्रकट किया और कहा कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने इतनी तत्परता से उनकी मांग को गंभीरता से लिया। वहीं विधायक विवेक शर्मा ने विभिन्न गांवों में जाकर जन समस्याएं सुनी और मौके पर समाधान के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed