{"_id":"68f927c4be647be335099b67","slug":"a-man-addicted-to-drugs-destroyed-his-home-and-was-caught-stealing-una-news-c-93-1-mrt1064-169589-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिट्टे की लत में उजाड़ लिया घर, अब चोरी करते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिट्टे की लत में उजाड़ लिया घर, अब चोरी करते दबोचा
Thu, 23 Oct 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
चकसराय/ ऊना (ऊना)। अंब उपमंडल की पंचायत चुरूड़ू में मंगलवार को चोरी करते रंगे हाथ पकड़े आरोपी के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी ने चिट्टे की लत को पूरा करने के लिए पहले घर का सामान बेचा था। उसी गम में उसके पिता की मौत हो गई थी। बाद में परेशान पत्नी भी छोड़कर चली गई। आरोपी सन्नी निवासी कटोहड़ कलां घर का सामान और पैसा खत्म होने के बाद क्षेत्र में चोरी की वारदातें कर रहा था।
मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक ग्रामीण अपनी साइकिल पर खेतों की तरफ जा रहा था। इस दौरान उसने देखा कि एक ट्यूबवेल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हरकतें कर रहा है। शक होने पर ग्रामीण ने आसपास के लोगों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में गांववासी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा लेकिन लोगों ने उसका पीछा कर उसे कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया।
क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से गुस्साएं ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे अंब पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि 15 दिन पहले भी क्षेत्र में लगातार चोरियां हुई थीं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी के पिता रेलवे विभाग में कार्यरत थे। परिवार काफी मिलनसार था लेकिन बेटे की नशे की लत से दुखी होकर वह यह गम सहन नहीं कर पाए और कुछ समय पहले उनकी मौत हो गई। सन्नी की शादी हो चुकी थी लेकिन पत्नी अपने बच्चों को लेकर उसे छोड़कर चली गई। आरोपी ने पहले घर का सारा सामान बेचा और जब पैसे नहीं रहे तो चोरी की वारदातें करने लगा था।
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह नशे का आदी है। इसी लत के कारण चोरी करता है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या वह किसी चोर गिरोह से जुड़ा हुआ है या अकेले ही वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-अनिल उपाध्याय, थाना प्रभारी अंब