फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A grand program will be held at Chhinnamastika Dham Harwal on Mahashivratri.

Una News: महाशिवरात्रि पर छिन्नमस्तिका धाम हरवाल में होगा भव्य कार्यक्रम

Tue, 10 Feb 2026 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
A grand program will be held at Chhinnamastika Dham Harwal on Mahashivratri.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा के जय मां छिन्नमस्तिका धाम हरवाल में महाशिवरात्रि पर विष्णु पुराण कथा एवं 108 कुंडीय नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाएगा। इसी के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कथा प्रवचन में आचार्य नड्डा ने भगवान विष्णु के अवतारों मत्स्य, कूर्म, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम और कृष्ण का उल्लेख करते हुए बताया कि इनका उद्देश्य सदैव अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना रहा है। राम नाम के सच्चे जाप से भवसागर पार हो सकता है और प्रभु स्मरण से जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा आत्मा को शांति मिलती है। आचार्य ने भक्तों से भक्ति, सत्संग और सदाचार अपनाने का आह्वान किया। कथा के बाद प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार यह 108 कुंडीय महायज्ञ क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विश्व कल्याण के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed