{"_id":"69ceb4f941ecd5b8760e9ae3","slug":"a-grand-procession-was-taken-out-on-the-occasion-of-hanuman-jayanti-in-santoshgarh-una-news-c-93-1-ssml1048-186923-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: संतोषगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: संतोषगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा
Fri, 03 Apr 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में वीरवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के सबसे प्राचीन गीता भवन मंदिर की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों व श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की भव्य झांकी पूरे नगर में निकाली। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं गोशाला के समीप लंगर भी लगाया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के प्राचीन गीता भवन मंदिर से हुआ। विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत धार्मिक भजन गाते हुए श्रद्धालु आगे बढ़े। भक्तों ने बजरंगबली हनुमान के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में भगवान हनुमान जी की आकर्षक झंकियों को भी शामिल किया गया।
शोभायात्रा का समापन गीता भवन मंदिर परिसर में हुआ। यहां सामूहिक पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गीता भवन मंदिर कमेटी के पदाधिकारी पवन कौशल, पंडित प्यारेलाल शास्त्री, पूर्ण चंद, नरेश पुरी, बालकिशन रसीन, रमेश शर्मा, राहुल कौशल, विक्रम चब्बा, राम कुमार, विपिन कुमार सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल रहे।