Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A drop in potato prices by Rs 600 per quintal has heightened concerns among farmers.

Una News: आलू के दामों में 600 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Thu, 12 Nov 2026 11:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 12 Nov 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
A drop in potato prices by Rs 600 per quintal has heightened concerns among farmers.
ऊना। जिले में आलू की फसल की पटाई का समय नजदीक आते ही किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंडियों में आलू के दाम लगातार गिरने से किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि कुछ समय पहले तक करीब 2000 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाला आलू अब घटकर 1400 रुपये के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में किसानों को प्रति क्विंटल करीब 600 रुपये कम दाम मिल रहे हैं। किसानों को डर है कि मंडियों में आवक बढ़ने के साथ भाव में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 2000 हेक्टेयर भूमि पर आलू की फसल तैयार की गई है। किसान अपनी उपज अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की मंडियों में बेचते हैं। फसल की पटाई का समय नजदीक आने के साथ किसान इसे जल्द मंडियों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि मौजूदा भाव का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू की खेती में बीज, खाद, दवाइयों, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च करना पड़ता है। इसके बावजूद दाम 2000 से घटकर 1400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं। यदि भाव में और गिरावट आई तो किसानों के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। महेश कुमार, किसान

कई महीनों की मेहनत के बाद फसल तैयार होती है लेकिन मंडियों में पहुंचने पर किसानों को बाजार के भाव पर निर्भर रहना पड़ता है। सरकार से आलू के लिए उचित मूल्य निर्धारित करने और किसानों की उपज की खरीद की व्यवस्था करने की मांग की है। रोहित कुमार, किसान

इस बार आलू की अच्छी पैदावार हुई है। एक कनाल भूमि में करीब छह से आठ क्विंटल उत्पादन हुआ है। आगामी दिनों में मंडियों में आलू की आवक के अनुसार भाव में उतार-चढ़ाव हो सकता है। डॉ. प्रेम ठाकुर, उपनिदेशक जिला कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed