फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A devotee fell due to dizziness in Chintpurni, suffered head injuries

Una News: चिंतपूर्णी में चक्कर आने से गिरा श्रद्धालु, सिर पर आईं चोटें

Wed, 04 Feb 2026 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
A devotee fell due to dizziness in Chintpurni, suffered head injuries
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन के लिए आए दिल्ली निवासी एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सड़क पर चलते समय अचानक चक्कर आने से श्रद्धालु गिर पड़ा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय टैक्सी चालक एवं आपदा मित्र संदीप कुमार की सूझबूझ और तत्परता से घायल श्रद्धालु को समय रहते अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में निवास करता है। श्रद्धालु अपने परिवार के साथ माता के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी आ रहा था। इसी दौरान फिरोजपुर धर्मशाला के समीप अचानक युवक को तेज चक्कर आया और वह सड़क पर गिर पड़ा। पीड़ित के जीजा विशाल ने बताया कि युवक को अचानक चक्कर आया था और सिर के बल गिरने से वह लहूलुहान हो गया। उन्होंने आपदा मित्र संदीप कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी त्वरित सहायता से समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी। सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी में तैनात डॉ. गुलशेर ने बताया कि श्रद्धालु को सिर पर चोट लगने के कारण अस्पताल लाया गया था। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और हालत स्थिर पाए जाने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed