फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A budget of Rs 3 lakh will be spent to install CCTV in city parks.

Una News: शहर के पार्कों में सीसीटीवी लगाने के लिए तीन लाख का बजट होगा खर्च

Wed, 13 Nov 2024 04:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 04:43 PM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 3 lakh will be spent to install CCTV in city parks.
नगर परिषद ने प्रक्रिया की शुरू, अरसे से सीसीटीवी लगाने की उठाई जा रही थी मांग
विज्ञापन

हर गतिविधि पर पुलिस कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी
आशुतोष डोगरा
ऊना। नगर परिषद की तरफ से शहर के पार्कों में सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना को लेकर नगर परिषद जल्द ही टेंडर करेगी। इसके लिए करीब तीन लाख का बजट मंजूर किया गया है। इससे इन पार्कों में होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। अमर उजाला की ओर से शहर का मुख्य एमसी पार्क शाम के समय बन रहा नशे का अड्डा खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मामले पर नगर परिषद ने गंभीरता दिखाते हुए पार्कों में सीसीटीवी लगाने का फैसला लिया है। नगर परिषद ने तीन लाख का बजट भी मंजूर कर दिया है। एमसी पार्क, वार्ड चार में स्थित पार्क व चंद्रलोक कॉलोनी में बने पार्कों में करीब नौ एचडी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इन पार्कों में सुबह से देर शाम तक लोगों का आना जाना रहता है। देर शाम पार्कों में नशेड़ी पहुंचना शुरू हो जाते हैं। इस दौरान शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करना भी शुरू कर देते हैं। इससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती है। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद ने शहर के तीनों प्रमुख पार्कों में सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

कोट्स
शहर के तीन प्रमुख पार्कों में नगर परिषद की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसे लेकर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
ई. ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed