फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A bridge will be built on the Bairiyan ravine at a cost of Rs 6.10 crore.

Una News: बैरियां खड्ड पर 6.10 करोड़ से बनेगा पुल

Tue, 14 Apr 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on the Bairiyan ravine at a cost of Rs 6.10 crore.
चिंतपूर्णी क्षेत्र में जोल उतहसील के तहत बैरियां पंचायत पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास करते विध
चकसराय (ऊना)। उपतहसील जोल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरियां में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने खड्ड पर बनने वाले पुल का विधिवत शिलान्यास किया।
विज्ञापन

यह पुल कृष्णनगर से चकसराय वाया बैरियां संपर्क मार्ग पर बनाया जाएगा जो बैरियां खड्ड के ऊपर लगभग 66.93 मीटर लंबा होगा। इस परियोजना का निर्माण नाबार्ड के अंतर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन

पुल के निर्माण पर करीब 6 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसकी स्वीकृति के साथ राशि लोक निर्माण विभाग भरवाईं को जारी कर दी गई है।
कार्य शुरू हो चुका है और प्रारंभिक स्तर का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। पुल बनने से बैरियां, त्याई और टकारला पंचायतों की चार हजार के करीब आबादी लाभान्वित होगी। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि चुनावों के दौरान जब वह बैरियां क्षेत्र में आए थे, तब स्थानीय लोगों ने इस पुल की मांग प्रमुखता से रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की इच्छा थी कि बैरियां, त्याई और टकारला क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा के माध्यम से जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि जो मैंने चुनाव के समय जो वादा किया था, उसे आज पूरा करने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है। हमारा उद्देश्य केवल घोषणा करना नहीं बल्कि उसे धरातल पर उतारना है। बैरियां खड्ड पर बनने वाला यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।
इससे न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी बल्कि लोगों को आवागमन में भी काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed