{"_id":"23-65483","slug":"Una-65483-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट
Una
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के बंगाणा में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। वारदात में दो लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रास केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मनीष कुमार निवासी दुलैहड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह और पवन कुमार सीएचसी बंगाणा के पास दुकान से सामान खरीदकर आ रहा था। इस दौरान सुमित कुमार निवासी घलूं एवं इसके भाई ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं। वहीं सुमित शर्मा निवासी घलूं ने शिकायत दर्ज करवाई कि सुबह मनीष कुमार निवासी दुलैहड़ी एवं पवन कुमार निवासी उबाड ने इसकी दुकान पर आकर मारपीट की तथा इसकी दुकान के शीशे तोड़ दिए। जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।