{"_id":"23-65215","slug":"Una-65215-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवाईं में बनेगा भव्य गेट, चकाचक होंगे रोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरवाईं में बनेगा भव्य गेट, चकाचक होंगे रोड़
Una
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी (ऊना)। भरवाईं में 20 लाख की लागत से बनने वाले मंदिर के भव्य गेट का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। मंदिर की ओर आने वाली सड़कों के रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत के लिए एक्सईएन भरवाईं को पौने 10 लाख की राशि जारी की गई है। भरवाईं से चिंतपूर्णी वाया समनोली सड़क मार्ग के लिए नौ लाख 83 हजार रुपये की राशि न्यास द्वारा बैठक में स्वीकृत की गई। यह जानकारी उपायुक्त अभिषेक जैन ने दी।
छिन्नमस्तिका धाम माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं सृजित करने के दृष्टिगत मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त अभिषेक जैन की अध्यक्षता में मंदिर न्यास की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें न्यास के सरकारी सदस्यों के अलावा सभी मंदिर न्यासियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिंतपूर्णी में 45 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले बहुउद्देश्यीय भवन के लिए पर्यटन विभाग को 6 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। बैठक में न्यास द्वारा सर्वसम्मति से इस भवन के ए तथा बी ब्लॉक के लिए 6 करोड़ 78 लाख की दूसरी किस्त तथा सी ब्लॉक के लिए 4 करोड़ 45 लाख की राशि स्वीकृत की गई।
गौशाला निर्मित करने का प्रस्ताव पारित
बैठक में न्यास की ओर से गौशाला निर्मित करने के प्रस्ताव को पारित किया गया, जिसके लिए मंदिर अधिकारी को शीघ्र ही न्यास के नाम भूमि हस्तांतरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मंदिर क्षेत्र की पंचायतों को 2.15 करोड़
अभिषेक जैन ने बताया कि गत पांच वर्षों के दौरान चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में पड़ने वाली ग्राम पंचायत गंगोट, छपरोह एवं नारी को दो करोड़ 15 लाख की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपलब्ध करवाई गई है। बैठक में छपरोह पंचायत में रास्ते के निर्माण के लिए 4 लाख और नारी पंचायत में सराय भवन के निर्माण के लिए सात लाख, जिसमें से चार लाख की राशि पहले ही जारी कर दी गई है। जबकि तीन लाख की राशि बैठक में सर्वसम्मति से स्वीकृत की गई।
सुलभ शौचालयों के लिए सवा करोड़
उपायुक्त ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए सुलभ इंटरनेशनल द्वारा एक करोड़ 21 लाख की राशि से 65 अतिरिक्त शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है, जिसका रखरखाव भी सुलभ इंटरनेशनल द्वारा किया जाएगा।
वित्तीय नियमानुसार और समयबद्ध पूर्ण हों कार्य
जैन ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत न्यास की ओर से कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को वित्तीय नियमानुसार समयबद्ध पूरा किया जाए। न्यास के सारे कामकाज का शीघ्र कंप्यूटरीकरण किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर क्षेत्र में भिक्षावृत्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।