फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भदसाली में 3.54 करोड़ से बनेगी अनाज मंडी

भदसाली में 3.54 करोड़ से बनेगी अनाज मंडी

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Una
Una Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने मंगलवार को भदसाली में 3 करोड़ 54 लाख से निर्मित होने वाली सब्जी व अनाज मंडी का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री मुकेश अगिभनहोत्री ने की। इस सब्जी एवं अनाज मंडी का शिलान्यास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करना था लेकिन हरोली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी अति व्यस्तता एवं निर्धारित समय पर उनके हैलीकाप्टर की उड़ान होने के दृष्टिगत कृषि मंत्री ने यह शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन सुभाष मंगलेट, मार्केंटिंग बोर्ड के एडवाइजर देवेंद्र श्याम, हिप्र. भवन निर्माण व अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन हरदीप बाबा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के एमडी एचएस बबेजा, जिला कांग्रेस सचिव सतपाल रायजादा , जिला मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष शिव कुमार सैणी व हरोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपसिथत थे। इस अवसर पर कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस सब्जी एवं अनाज मंडी का निर्माण इसलिए किया जा रहा है ताकि यहां के किसानों को अपनी फसल के घर के नजदीक बेहतर दाम मिल सकें और उनका भाड़ा भी कम लगे। उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर इस मंडी का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपने खेतों में सब्जियाें की पैदावार पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन



32 बीघा जमीन पर बनेगी मंडी : अगिभनहोत्री
इस अवसर पर उद्योग मंत्री मुकेश अगिभनहोत्री ने कहा कि 32 बीघा जमीन पर यह सब्जी व अनाज मंडी बनेगी और किसानों को इसका भरपूर फायदा मिल सके, इसके लिए समयबद्ध सीमा के भीतर इसका निर्माण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरोली हलके में अब दो एक्सईएन
उद्योग मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद कुंगढत में स्वां प्रोजेक्ट का पहला एक्सईएन बैठा था और अब बिजली बोर्ड के एक्सियन हरोली में बैठने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। हरोली में एसडीएम कार्यालय ने भी सुचारु रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है। अब डीएसपी के हरोली में बैठने से हरोली हलके को दो और महत्वपूर्ण कार्यालय मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि हरोली हलके को विकास का मॉडल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed