{"_id":"23-56881","slug":"Una-56881-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता से झूठ बोल रहे उद्योग मंत्री : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता से झूठ बोल रहे उद्योग मंत्री : जोशी
Una
Updated Sun, 02 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता से झूठ बोल रहे उद्योग मंत्री : जोशी
ऊना। जिला भाजपा केमिस्ट प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद जोशी ने कहा कि उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री हरोली की जनता से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली में विकास के लिए पैसा भाजपा की सरकार ने दिया है और बीत एरिया सिंचाई योजना प्रो. धूमल के शासनकाल की सोच का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक जयकिशन शर्मा ने इस योजना को तैयार करवाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसे ठंडे बस्ते में डाला था। जोशी ने कहा कि स्वां योजना का चौथा चरण भाजपा की सरकार के प्रयासों का नजीता है। उन्होंने कहा कि हरोली में आम जनता खनन माफिया से परेशान है। जोशी ने कहा कि हरोली में विकास का शोर अधिक है और जमीनी हकीकत जनता जानती है। उन्होंने कहा कि हरोली के गांवों की सड़कों की हालत बदतर है। कई संपर्क मार्ग बन नहीं पाए है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा के पंचायत प्रतिनिधि है, उनके साथ विकास में भेदभाव किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष कमल शर्मा, ऊना मंडल युवा मोर्चा के महामंत्री बलविंद्र गोल्ड़ी, कुगड़त के उपप्रधान प्रवीण जोशी, प्रवीण सोनू, अमरजीत, कै. गुरबख्श सहित अन्य उपस्थित रहे।