फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्रेनिंग के नाम पर ठगे पौने चार लाख

ट्रेनिंग के नाम पर ठगे पौने चार लाख

Sun, 29 Dec 2013 05:46 AM IST
Una
Una Updated Sun, 29 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। जिले में बेरोजगारों से ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में थाना अंब के अंतर्गत एक युवक से नेवी में भर्ती के नाम पर ठगी हुई। आरोपियों ने बेरोजगार युवक से 3.70 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए भी पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिव पराशर पुत्र ओम प्रकाश निवासी कु ठेड़ा खैरला तहसील अंब जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने वर्ष 2010 में दस जमा दो की परीक्षा पास की। 2011 में इंडियन मैरी टाइम यूनिवर्सिटी चेन्नई से मर्चेंट नेवी में जाने के लिए डिप्लोमा किया। उसके बाद 18 महीने की ट्रेनिंग के लिए रजनीश शर्मा पुत्र देवराज तथा विनय शर्मा दोनों निवासी बडवाल तहसील नादौन जिला हमीरपुर ने उससे 3,70,000 रुपये की मांग की। इस युवक ने किस्तों में आरोपी रजनीश शर्मा और विनय शर्मा को यह राशि अदा कर दी। इसके बाद आरोपियों ने इस युवक को ट्रेनिंग के लिए नहीं भेजा। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपियों को बार-बार फोन भी किए लेकिन आरोपी उससे बार बार झूठ बोलते रहे। आरोपी यह कहते रहे कि उसे ट्रेनिंग के लिए भेज देंगे। बाद में आरोपियों ने शिव पराशर का फोन उठाना ही बंद कर दिया। जब शिव को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। अब पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिया है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसपी
एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। एसपी ने कहा कि पूरे प्रकरण की बारीकी से छानबीन भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed