फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   धोखे से बेची जमीन

धोखे से बेची जमीन

Fri, 20 Dec 2013 05:46 AM IST
Una
Una Updated Fri, 20 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
ऊना। एक व्यक्ति ने जमीन के लिए अपने सगे भाई से ही धोखा कर दिया। उसने धोखे से अपने भाई की जमीन का सौदा कर डाला। आरोपी ने इस जमीन का पहले फर्जी तरीके से तबादला भी कराया। तबादले के दौरान कोर्ट में आरोपी ने फर्जी भाई बनाकर किसी तीसरे व्यक्ति को खड़ा किया। इसके बाद जमीन बेच दी और रुपये भी डकार लिए। पुलिस ने घटना का शिकार व्यक्ति की शिकायत के आधार पर उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के भाई तथा फर्जी भाई बने शख्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं। आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना सदर ऊना के अधीन सतपाल पुत्र मेहर चंद निवासी मोहल्ला बैहली तहसील व जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके भाई राजेंद्र कु मार ने उसकी गैरहाजिरी में इसके हिस्से की जमीन का फर्जी तरीके से तबादला कर दिया। उसके नाम के किसी अन्य व्यक्ति को तबादले के दौरान न्यायालय में खड़ा करके गलत तबादले को अंजाम दिया गया। शिकायतकर्ता को इस बारे में भनक तक नहीं लगी। आरोप है कि तबादला की हुई जमीन को इसके बाद शिकायतकर्ता के आरोपी भाई ने संजीव कु मार, हरदीप कु मार और सतीश कु मार निवासी मोहल्ला बैहली ऊना को बेच डाला। ऊना के एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 467, 46़8, 471, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के भाई राजेंद्र कुमार तथा सतपाल पुत्र भाग सिंह निवासी वार्ड नंबर 10 ऊना तहसील व जिला ऊना को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने कहा कि धोखाधड़ी के इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed