फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   विदेश भेजने के नाम पर ठगे पांच लाख

विदेश भेजने के नाम पर ठगे पांच लाख

Fri, 20 Dec 2013 05:46 AM IST
Una
Una Updated Fri, 20 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल के दो लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ढाई-ढाई लाख हड़पने का मामला सामने आया है। रुपये लेने के बाद आरोपी मुकर गया और आरोपी की ठगी से परेशान होकर दोनों पीड़ितों ने न्यायालय की शरण ली। ठगी का शिकार लोगों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए धारा 156 (3) के तहत न्यायालय में अरजी दायर की। न्यायालय ने अंब थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेशों पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बलजीत सिंह मान पुत्र बलबीर सिंह निवासी मोहाली पंजाब विगत कई वर्षों से मैड़ी आता-जाता रहता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात प्रदीप कुमार पुत्र धनी राम निवासी मैड़ी से हुई। बलजीत ने अपनी पहचान बताई और विदेश में रहने के बारे में जानकारी भी दी। जिससे प्रदीप को उस पर विश्वास हो गया। प्रदीप ने विदेश जाने की इच्छा जताई। बलजीत ने उससे खर्चे की रकम में से ढाई लाख रुपये पहले देने को कहा। प्रदीप ने बलजीत पर विश्वास कर उसे ढाई लाख रुपये दे दिए। उसके बाद वह कई महीने तक बलजीत का इंतजार करता रहा। गत माह जब बलजीत यहां आया तो उससे मिलने प्रदीप भी वहां पहुंचा। वहां उसे पता चला कि बलजीत ने सन्नी जसवाल पुत्र रशपाल सिंह बल्देहड़ से भी उसने ढाई लाख रुपये ले रखे हैं। प्रदीप ने सन्नी जसवाल से बात की। इसके बाद आरोपी बलजीत वापस लौट गया। प्रदीप और सन्नी को शक हुआ कि आरोपी ने उन्हें चूना लगाया है। ठगी का आभास होने के बाद दोनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की ठानी।
विज्ञापन

दोनाें ने न्यायालय से गुहार लगाई कि बलजीत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए और उन्हें उनके पैसे वापस लौटाए जाएं। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। आरोपी का पता शिकायत में बलजीत सिंह मान पुत्र बलबीर सिंह एमबीएच एजूकेशनल कंसल्टेसी, एससीएफ 55, फेस 10 मोहाली पंजाब दर्ज किया गया है। अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि बलजीत सिंह मान पुत्र बलबीर सिंह खिलाफ भादंसं की धारा 420, 465, 467, 468, 471 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed