{"_id":"23-52391","slug":"Una-52391-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपतियों को सीएम से उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगपतियों को सीएम से उम्मीद
Una
Updated Fri, 08 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से ऊना वासियों को कई उम्मीदें हैं। ऊना में बस अड्डे के निर्माण का बीते 23 अक्तूबर को वादा करके गए मुख्यमंत्री ने ऊना जिले के लिए और भी कई घोषणाएं की। उनके हर ऊना दौरे पर उद्योगपति मैहतपुर फेस टू का मसला उठाते रहे लेकिन अभी तक कुछ हासिल नहीं हुआ। मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र फेस टू की स्थापना क ो लेकर 2007 में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घोषणा की थी। काम शुरू न होने से उद्योगपतियों के साथ- साथ बेरोजगारों की भीड़ भी मायूस हैं।
रामपुर से हरोली के लिए बनने वाले पुल का भी पूर्व में वीरभद्र सिंह ने शिलान्यास किया था लेकिन बाद में भाजपा तर्क देती रही कि कांग्रेस ही इस असंभव सी प्रतीत होने वाली इस योजना का बार-बार शिलान्यास करती रही है। काम आज तक शुरू न हुआ। केंद्र के वाणिज्य मंत्रालय की ओर से ऊना में सेज की स्थापना का मसला भी फिलहाल ठंडे बस्ते में है।
मुख्यमंत्री का सोमभद्रा महोत्सव के दौरान बंगाणा, संतोषगढ़ समेत जिले के अन्य क्षेत्रों का भी दौरा है। बंगाणा के लोगों को मंदली लठियाणी पुल को लेकर बड़ी घोषणा की उम्मीद है। चिंतपूर्णी डेवलपमेंट प्लान, दौलतपुर को सब तहसील बनाने, भटोली कालेज, अंब को नपं बनाने, ऊना-मैहतपुर में लटकी हुई सीवरेज योजना, गगरेट में आईटीआई की मांग, अंब मैहतपुर मार्ग निर्माण में देरी, अंब और गगरेट को जोड़ने वाले टकारला पुल समेत अन्य कई मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए जा सकते हैं। ऊना में धीमा रेलवे विकास भी मुख्य मसला है।
विज्ञापन
रोजगार के अवसर मिलेंगे
मैहतपुर उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष बलराम चंदेल, पंडित पीसी शर्मा, मौजूदा अध्यक्ष बलतेज इंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, रणजीत ऐरी, रामपाल शर्मा आदि ने कहा कि मैहतपुर फेस टू की स्थापना औद्योगिक क्षेत्र का विकास होने के साथ-साथ सैकड़ों बेरोजगारों को भी यहां रोजगार के अवसर मिलेंगे।
स्टेटस पता करेंगे: अग्निहोत्री
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि फेस टू का मसला फिलहाल उनके ध्यान में नहीं है। फिर भी वे इसका स्टेटस पता किया जाएगा। फेस टू की स्थापना की यदि संभावना है तो इसे अमलीजामा पहनाने से पीछे नहीं हटेंगे।