{"_id":"23-44731","slug":"Una-44731-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-परिचालक का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक-परिचालक का नहीं लगा सुराग
Una
Updated Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। गगरेट ट्रक यूनियन का ट्रक मार्च माह में बिहार के पूर्णिया जिला में अज्ञात चोरों ने लूट लिया था लेकिन ट्रक के चालक एवं परिचालक का आज दिन तक भी कोई सुराग नहीं मिल पाया हैं। इससे चालक सुरेंद्र कुमार की पत्नी ने इस संदर्भ में गगरेट पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया हैं जिस पर बिहार गई गगरेट पुलिस का एक दल भी बैरंग बिहार से खाली हाथ लौट आया हैं। हालांकि लूूूूट के बाद ट्रक तो नेपाल बार्डर के पास मिल गया था लेकिन ट्रक में से सामान गायब था तथा चालक एवं परिचालक गायब थे।
ट्रक के मालिक भजन लाल ने बताया कि बिहार में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से चरमराई हुई है। वहां की पुलिस पूरी तरह अपराधियों के साथ मिली हुई हैं। भजन लाल ने बताया कि जिस प्रकार इस केस के सिलसिले में उन्हें बिहार में परेशानियां एवं दिक्कतें झेलनी पड़ी हैं, उससे तो ऐसा प्रतीत होता हैं कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। गुंडों, लुटेरों एवं अपराधियों को पुलिस एवं प्रशासन का पूरा संरक्षण प्राप्त हैं।
बिहार से लगभग 25 दिन बाद लौटे मालिक भजन लाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था काफी बेहतर है लेकिन बिहार पुलिस एवं प्रशासन के रवैये ने यह पूरी तरह प्रमाणित कर दिया है कि उस राज्य में कानून व्यवस्था का कोई रखवाला नहीं है। ट्रक यूनियन गगरेट के पदाधिकारियों एवं भजन लाल ने सभी ट्रक आपरेटरों से गुहार लगाई हैं कि बिहार में बड़ी सतर्कता के साथ तथा दिन में ही ट्रक चलाएं तथा सुरक्षित स्थानों पर ही ट्रक खडे़ करें।