{"_id":"23-42204","slug":"Una-42204-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसाल में छात्रों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसाल में छात्रों को मिला सम्मान
Una
Updated Sun, 10 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। राजकीय उच्च विद्यालय लोअर बसाल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बसाल के प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। इसके बाद मुख्याध्यापक विक्रम बहादुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्य अतिथि कौशल ने शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्र आंचल, सुनीता, अल्का देवी, सुनील कुमार, आरती, अंजू बाला, शामली देवी, भारती, पंकज कुमार, सरिता, दीक्षा, शिवानी देवी, राधा, कांता, कमलेश, निशा, वंदना, आंचल, मोनिका, मुनीष, अभिषेक, मुकेश, अजय, रिक्की एवं दिनेश को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रवि कुमार, तरसेम लाल, निर्मल सिंह, देवेंद्र चौहान, रविंद्र धीमान, अनूप कुमार, रविंद्र कुमार, सतिंद्र कौशल, सुरेश चंद, सविता कटोच, अनुज बाला, दर्शना देवी सहित गणमान्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन