फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   तेज रफ्तार बाइक ने रौंदी महिला, गंभीर घायल

तेज रफ्तार बाइक ने रौंदी महिला, गंभीर घायल

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Una
Una Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद डाला। हादसे में जहां महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, वहीं बाइक सवार भी घायल हो गया है। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां से महिला को गंभीर हालत के चलते ऊना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीश शारदा पुत्र रमेश चंद निवासी डंगोह खुर्द ने शिकायत दर्ज करवाई है कि दौलतपुर चौक में जब उन्हीं के गांव की निवासी महिला कृष्णा देवी सड़क पार कर रही थी तो एक मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से आया और कृष्णा देवी को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि, हादसे के दौरान खुद बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला को नाजुक हाल के चलते ऊना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना के संदर्भ में बाइक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। एसपी सुमेधा द्विवेदी ने बताया कि हादसे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed