फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अंब में भ्रष्टाचार उन्मूलन की ली शपथ

अंब में भ्रष्टाचार उन्मूलन की ली शपथ

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Una
Una Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इंडिया अगेंस्ट क्रप्शन के कार्यकर्ताओं ने की चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। स्थानीय देवी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को इंडिया अगेंस्ट क्रप्शन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान मंडी से देसराज, सुंदरनगर से ठाकुर शेर सिंह, कांगड़ा से डा जग्गी तथा जिला ऊना से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा चौहान, ठाकुर राम किरपाल सिंह, हरिश चंद्र, केजी पराशर, पूर्ण चंद परमार, अजय शर्मा, राजेंद्र सिंह, संदीप संदल मौजूद रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में व्यवस्था परिवर्तन तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली गई। सभी ने एकमत होकर केजरीवाल को नई राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन पेश किया और 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचने की बात कही। देसराज ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को एकत्रित कर जंतर-मंतर पहुंचे और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण और सशक्त लोकपाल बिल लाने में केजरीवाल का साथ दें। अंब उपमंडल के कार्यकर्ता संदीप संदल ने बताया कि आईएसी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर केजरीवाल का संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं। लोगों का उन्हें समर्थन मिल रहा है। जिससे लगता है कि भारत में सशक्त लोकपाल बिल लागू होकर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed