फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गगरेट में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन

गगरेट में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन

Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
Una
Una Updated Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट नगर में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को चुनाव कार्यालय खोलने के बहाने खूब शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया ने इस छोटे से कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाकर दमखम दिखाया। पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर कश्मीर सिंह ने भी अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करवाई। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर लोगों ने कांग्रेस पार्टी एवं राकेश कालिया के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। बाद में राकेश कालिया ने गगरेट में पार्टी वर्करों के साथ नगर के सभी बाजारों में पैदल घूम कर दुक ानदारों से वोट मांगे। राकेश कालिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस समय बदलाव की लहर चल रही है तथा भाजपा की सबसे भ्रष्ट सरकार को बदलने के लिए जनता 4 नवंबर का इंतजार कर रही है। विकास के दावे करने वाले धूमल की भ्रष्ट सरकार गगरेट क्षेत्र में पिछले पांच वर्ष से विकास कार्यों को ग्रहण लगाकर बैठी है। स्थानीय व्यापारी तथा आम जनता डर के साये में जीते रहे। राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से यहां कर्मचारियों का उत्पीड़न होता रहा। वहीं गगरेट क्षेत्र निरंतर विकास में पिछड़ता चला गया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करके गगरेट क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में अपना योगदान दें। इस अवसर पर ब्लाक कमेटी के अध्यक्ष बलवंत परमार, राजेंद्र जसवाल, ठाकुर हरपाल सिंह, कमल ठाकुर, मधुसूदन, रणजोध ठाकुर, वीना देवी, गुरचरण सिंह, हरिकृष्ण लाला, अरविंद्र चक्रवर्ती, राजेश बिट्टा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवी लाल, अनिल डढवाल, ओम प्रकाश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, गौरव, संजय दत्ता, संदीप जसवाल, संजय शर्मा, जीवन कंग, ईश्वर दास, नरेंद्र राणा, विष्णु गर्ग, महेश गर्ग, अरुण डढवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed