{"_id":"30018","slug":"Una-30018-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम तोड़े तो होगी कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम तोड़े तो होगी कानूनी कार्रवाई
Una
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊना। स्थानीय बचत भवन में प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चत कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला ऊना के समस्त ट्रक, टैंपो यूनियन एवं औद्योगिक इकाइयों की यूनियन के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केजी कपूर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनोज जंबाल, डीएसपी अंब विजय सकलानी, उप पुलिस अधीक्षक रेणू बाला, समस्त जिला ऊना के थाना प्रबंधक अधिकारी एवं समस्त जिला ऊना के ट्रक, टैंपो, ट्राला यूनियनों के प्रधान, उप प्रधान, सदस्य व जिला ऊना के औद्योगिक इकाइयों की यूनियन के सदस्य उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक में कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान सभी मौजूद पदाधिकारियों को आदेशों की प्रतियां भी वितरित की गईं। एसपी ने कहा कि उद्योगों में नियमों के अनुसार निर्धारित घंटों में काम लिया जाए। बाल मजदूरी से परहेज करें। वहीं ट्रक, टैपों और ट्राला यूनियनों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रेशर हार्न का इस्तेमाल न करें। निर्धारित समय अवधि में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगवाएं। कोताही पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर नीरज कुमार, जीवन लाल, राजीव, परमजीत, सुधीर, अजय व सुरेंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन