{"_id":"30017","slug":"Una-30017-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर निगलकर विवाहिता ने दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर निगलकर विवाहिता ने दी जान
Una
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना )। पंचायत डीहर में एक महिला की कथित तौर पर जहरीली दवाई निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सुनीता कुमारी पत्नी विपन कुमार तहसील बंगाणा को गत रात को करीब साढ़े आठ बजे उल्टियां आईं। आस पड़ोस के लोगों ने सुनीता देवी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां पर देर रात सुनीता देवी की मौत हो गई। थाना प्रभारी एमएस परमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी गई है। महिला द्वारा जहर खाने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार सुनीता कुमारी पुत्री सुरेश कुमार निवासी गांव कनौल टीकर तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा की शादी 2007 में हुई थी।
लड़की के पिता सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सुबह आठ बजे उनके दामाद विपन कुमार ने फोन करके उन्हें बताया कि सुनीता ने रात को कोई जहरीली दवाई खा ली है, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस स्टेशन से फोन किया गया था। सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। डीहर की प्रधान तृषला देवी का कहना है कि सुनीता देवी के दाह संस्कार के समय तक लड़की के ससुराल वालों की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। मायके वालों में मृतका के मामा रोशन लाल, चचेरे भाई धर्मेंद्र कुमार धीमान, अश्वनी धीमान, रमेश धीमान, राकेश, नरेश, मनोज, मासड़ ओमप्रकाश, संजय कुमार, अशोक कुमार, पृथ्वी सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान किशोरी लाल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश चंद, माता राज कुमारी, बहन अनीता देवी, विशंभरी देवी, किशनो देवी, सत्या देवी, राम प्यारी तथा कई लोग ऊना पहुंचे थे। मायका पक्ष के उक्त लोगों ने आरोप लगाया कि सुनीता की हत्या की गई है। थाना प्रभारी एमएस परमार ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच की जाएगी।