{"_id":"29965","slug":"Una-29965-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटोली में जापानी शहतूत की लकड़ी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटोली में जापानी शहतूत की लकड़ी पकड़ी
Una
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल एवं पंजाब की सरहद पर गांव भटोली में सीआईए स्टाफ ने विशेष नाके के दौरान तस्करी से पंजाब ले जाई जा रही अवैध लकड़ी के साथ दो लोगों को दबोचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसपी ऊना सुमेधा द्विवेदी ने अवैध लकड़ी बरामदगी की पुष्टि की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ के मुख्य आरक्षी अजैब सिंह, गुलशन कुमार, रणजीत, रामगोपाल की टीम ने एक गुप्त सूचना पर भटोली गांव के पास नाका लगाकर एक गाड़ी को रोका। इसमें बालन के नीचे छिपा कर ले जाई जा रही जापानी शहतूत की लकड़ी के तकरीबन 20 मोछे बरामद हुए। इन्हें पंजाब में महंगे दामों पर बेचा जाना था।
सूत्रों के मुताबिक इस मामले में मनदीप सिंह तथा गुरमीत सिंह नामक दो लोगों को पकड़ा गया है। सीआईए सूत्रों के हवाले से पता चला है कि हिमाचल से पंजाब को लकड़ी की तस्करी की खबरें कई दिनों से उन्हें मिल रही थीं। पकड़ी गई लकड़ी रक्कड़ कालोनी से गाड़ी में भरी गई बताई जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों ही आरोपी स्थानीय गांवों से ही ताल्लुक रखते हैं। एसपी सुमेधा द्विवेदी ने कहा कि मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। वन तस्करों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।