{"_id":"29841","slug":"Una-29841-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैंसी ड्रेस में तन्वी और अवनीत अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैंसी ड्रेस में तन्वी और अवनीत अव्वल
Una
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका सीमा शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एलकेजी व यूकेजी के छात्रों ने भाग लिया। इसमें एलकेजी की तन्वी ने प्रथम, अनुराग ने द्वितीय तथा अंशिका, पायल व आयूष ने तृतीय स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में इंदुबाला, मुस्कान, अंशुल, रक्षित व अक्षित शामिल हैं। यूकेजी में अवनीत ने प्रथम, साईं नमन ने द्वितीय, सिमरन ने तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में जाह्नवी, आयूष, आर्यन, युवराज व महक शामिल हैं। प्रतियोगिता में अव्वल छात्रों को स्कूल के निदेशक हर लाल शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नए परिधानों में सजे-संवरे छोटे-छोटे बच्चे सबके आर्कषण का केंद्र बने रहे। इस प्रतियोगिता में साईं नमन ने कृष्ण के रूप में भगवान का, अवनीत ने परी के रूप में एंजल का, शिवांग राणा ने हीरो के रूप में दबंग तथा अंशुल ने अन्ना के रूप में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अनशन क ा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन