फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मुख्याध्यापिका के खिलाफ बैठाई जांच

मुख्याध्यापिका के खिलाफ बैठाई जांच

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Una
Una Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। हरोली क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में एसएमसी कमेटी के गठन को लेकर हुए विवाद में विभाग ने स्कूल की मुख्याध्यापिका के खिलाफ जांच बिठा दी है। स्कूल प्रबंधन समिति के गठन को लेकर गर्माए माहौल के चलते कुछ अभिभावकों ने स्कूल की मुख्याध्यापिका पर समुदाय विशेष के साथ पक्षपात करने का आरोप जड़ते हुए उन्हें एसएमसी के चुनाव से बाहर करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, अभिभावक लगभग 20 छात्रों को स्कूल टाइम के दौरान कक्षाओं से भी उठा लाए थे। जबकि मामले के संदर्भ में खंड शिक्षाधिकारी हरोली और आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालयों में लिखित तौर पर शिकायत भी कर दी गई थी। उधर, स्कूल की प्रभारी ने सारे प्रकरण को अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया था।
विज्ञापन

ताजा घटनाक्रम में अभिभावकों की ओर से की गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने मुख्याध्यापिका के खिलाफ जांच करवाने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी से पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुष्टि करते हुए आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने बताया कि हरोली शिक्षा खंड के उक्त स्कूल की मुख्याध्यापिका के खिलाफ उनके पास शिकायत आई है। इसकी जांच की जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है। आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने दो टूक कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर मुख्याध्यापिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि हरोली शिक्षा खंड के तहत पड़ता यही स्कूल पहले भी विवादों से घिरा रह चुका है। इसके चलते पुलिस विभाग भी एक मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed