फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कर्मचारियों को मुहैया करवाएंगे हर सुविधा : डीसी

कर्मचारियों को मुहैया करवाएंगे हर सुविधा : डीसी

Mon, 11 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को मुहैया करवाएंगे हर सुविधा : डीसी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन बचत भवन ऊना में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने की। वर्तमान सरकार के दौरान जेसीसी की बैठक करवाने वाला ऊना प्रदेश का पहला जिला बना जहां बिना किसी गुटबाजी के कर्मचारियों ने एकजुटता प्रदर्शित कर यह बैठक सफलता पूर्वक करवाई। इस बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को रखने का जेसीसी एक उचित मंच है।

इसके माध्यम से न केवल कर्मचारियों की समस्याओं को सुना जाता है, बल्कि उनका यथासंभव समाधान भी किया जाता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने तथा मिलजुलकर अपने स्तर पर समाधान करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारियों की छोटी-मोटी समस्याओं को मिल बैठकर अपने स्तर पर ही हल करने का पूरा प्रयास करने पर जोर दिया जिससे जेसीसी की बैठक में वे ही मामले उठाएं जिनका विभागीय स्तर पर कोई समाधान नहीं निकलता है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में जितनी भी पेयजल योजनाएं बनी हैं, उनमें शत-प्रतिशत शौचालयों का निर्माण सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने जिला के सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने प्रवास के दौरान सरकारी कार्यालयों में बने शौचालयों का निरीक्षण करें। अंब में कृषि विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर तहसीलदार अंब को आवश्यक कार्रवाई के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नए भवनों के निर्माण कार्य करवाते समय लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं जैसे बैठने का उचित स्थान, शौचालय की व्यवस्था, बैठक कक्ष इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। उपायुक्त ने तहसीलदार अंब को अंब में एनजीओ भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला के सभी एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को जन शिकायतें सुनने के लिए उपलब्ध करवाए मोबाइल फोन नंबरों को सभी एसडीएम और तहसीलदार कार्यालयों के बाहर प्रदर्शित करना सुनिश्चित बनाएं।

इससे आम जनमानस को अपनी शिकायतें और समस्याएं बताने के लिए नंबरों की जानकारी रहे। बैठक में ऊना में बने एनजीओ भवन को लेकर उपायुक्त ने कहा कि कर्मचारियों की सुविधा के लिए आधुनिक फर्नीचर और अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध करवाई जाएंगी।


ये रहे उपस्थित
बैठक में एएसपी अमित शर्मा, एसडीएम विनय मोदी, संजीव कुमार, सुनील वर्मा, गौरव चौधरी, सहायक आयुक्त एसके पराशर, जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, चेयरमैन भुपेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान वीरेंद्र कुमार, महासचिव तारा सिंह, खंड गगरेट के प्रधान रणवीर सिंह, हरोली के दिलबाग सिंह, बंगाणा के महेंद्र सिंह राणा, अंब के हरभगवान सिंह, ऊना के पपिंद्र शर्मा, शहरी ऊना के प्रधान संजीव कुमार उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed