{"_id":"5b1143c44f1c1b956e8b5bba","slug":"91527858116-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टकोली स्कूल में अधर में लटका पाइपलाइन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टकोली स्कूल में अधर में लटका पाइपलाइन का काम
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोल (ऊना)।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय टकोली में शुक्रवार को एसएमसी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसएमसी प्रधान बलवान सिंह ने की। बैठक में आईपीएच विभाग की ओर से पेयजल सप्लाई के विभाग की पाइपलाइन के बारे में चर्चा की गई। एसएमसी प्रधान बलवान सिंह ने बताया कि पेयजल पाइपलाइन को खोदे हुए पूरे छह दिन का बीत गया है लेकिन आज तक पेयजल पाइपलाइन को कनेक्शन नहीं दिया गया।
पानी की पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गड्ढे से स्कूल में कभी भी अनहोनी घटना घट सकती है। स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान ने आईपीएच विभाग के एसडीओ से आग्रह किया है कि स्कूल में डाली गई पाइपलाइन का जल्द कनेक्शन करके गड्ढे को जल्द बंद किया जाए। आईपीएच विभाग के एसडीओ राजेश कुमार का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पाइपलाइन का कनेक्शन कर खोदे गड्ढे को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन