{"_id":"5adc77dc4f1c1ba1098b5e2d","slug":"91524398044-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीएस के विरोध में 30 को दिल्ली में होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीएस के विरोध में 30 को दिल्ली में होगा प्रदर्शन
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
एनपीएसईए की बैठक बीआरसीसी में प्रधान कमल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर दिल्ली में महासंघ की 30 अप्रैल को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा एनपीएस कर्मचारियों के भाग लेने को लेकर रणनिति बनाई गई। बैठक में नई पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं पर मंथन किया गया।
उन्होंने कहा कि नई पेंशन प्रणाली को शुरू लगभग 15 साल बीत चुके हैं लेकिन दोनों पेंशन प्रणालियों में तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए लगभग इतना समय कर्मचारियों को लगा है। सरकार दलील देती रही कि नई पेंशन प्रणाली में आपको ज्यादा पेंशन मिलेगी। अब दोनों प्रणालियों के गहन अध्ययन पर पाया गया कि नई पेंशन प्रणाली पुरानी पेंशन का स्थान नहीं ले सकती। नई पेंशन प्रणाली से कर्मचारियों का बुढ़ापा कभी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी के विरोध में एनपीएस कर्मचारी 30 अप्रैल को दिल्ली में रैली निकाल प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर विक्रम दास, विजय कुमार, प्रीतम चंद, राम स्वरूप, पवन शर्मा, देवेंद्र बैंस, अनुज, विजय कुमार, नीरज उपस्थित रहे।
विज्ञापन