{"_id":"5ab504314f1c1ba6768b7354","slug":"91521812529-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहतपुर में एक दशक से दबाई सीवरेज लाइन में लगा जंग, आज तक सिरे नहीं चढ़ी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहतपुर में एक दशक से दबाई सीवरेज लाइन में लगा जंग, आज तक सिरे नहीं चढ़ी योजना
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)।
स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र सीवरेज ट्रीटमेंट टैंक निर्माण को लेकर जमीन तलाश रहे आईपीएच विभाग और स्थानीय कमेटी को फिलहाल कामयाबी न मिलने से नगर परिषद को सीवरेज सुविधा आज दिन तक नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली बार सीएम बनकर मैहतपुर आ रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के नागरिकों को एक-डेढ़ दशक से सीवरेज सुविधा की उम्मीद बंधी है कि हो न हो सीएम साहिब जनता की डेढ़ दशक पुरानी मांग को पूरा करेंगे। आईपीएच विभाग की मानें तो सीवरेज का काम 70 फीसदी तक पूरा है, इसके बावजूद लोगों को सीवरेज सुविधा नहीं मिल सकी है।
सीवरेज के लिए चार जोन बनाए गए हैं, इनमें से जोन डी में ही महज 30-35 सीवरेज कनेक्शन दिए हैं, बाकी के तीन जोन ए, बी और सी में सीवरेज नेटवर्क बिछाए जाने के बावजूद एक भी कनेक्शन आज दिन तक नहीं हो सका। स्थानीय लोगों में मंगतराम, दीपक कुमार, संजय, राकेश, रीना, शंकुतला, शीला, गुलजारी लाल, श्याम कुमार की मानें तो जनता की समस्याओं को हल करवाने के दावे करने वाले स्थानीय नेताओं, वार्ड पाषर्दों समेत अन्य स्वयंभू नेताओं ने भी कभी इस समस्या को लेकर मुंह नहीं खोला।
विज्ञापन
स्थानीय व्यापार मंडल के चेयरमैन दीपक द्विवेदी के मुताबिक बिना ट्रीटमेंट टैंक के निर्माण की पूर्व योजना के सीवरेज नेटवर्क तो बिछा दिया जबकि टैंक के लिए विभाग के पास जमीन ही नहीं थी। ऐसे में विभाग की कारगुजारी पर सवाल लाजमी है। साल दर साल गुजरते चले गए लेकिन जमीन नहीं मिली। लोगों का कहना है कि क्या आज की जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस समस्या का फीडबैक दिया गया है। उनसे लोगों को जरूर कुछ ठोस एलान का इंतजार रहेगा। नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा की मौजूदा अध्यक्षा मंजू चंदेल ने कहा कि यह काम आईपीएच के अधीन है। सीवरेज सुविधा की जरूरत तो है मगर इस दिशा में विभाग अभी तक किसी नतीजे पर ही नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन